04 जून 2020 – इन 6 राशियों के भाग्य में है आज खास दिन, जानिए आज का राशिफल
मेष: सामाजिक व कानूनी नियम कायदों को मानते हुए आपके काम सही ढंग से करने का प्रयास करेंगे, जिससे धन लाभ के भी अच्छे अवसर उपलब्ध होंगे। आज अपने कर्मचारियों की फाइनेंशियल मदद के लिए भी आगे आएंगे जिससे आपको आत्म संतुष्टि मिलेगी।
वृषभ: पारिवारिक तथा कामकाज दोनों का ही प्रेशर बर्दाश्त करना पड़ेगा। उच्च अधिकारियों के दबाव में आकर काम करना आपके लिए आसान नहीं होगा। विपरीत परिस्थिति के बाद भी धन प्राप्ति के लिए अच्छी संभावनाएं बन जाएंगी।
मिथुन: कल्पना शक्ति नई योजनाओं के सृजन में सहायक होगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत के बाद अपेक्षित धन लाभ होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। अचानक आई परेशानियां मुसीबतें बढ़ा सकती हैं। मां दुर्गा की स्तुति करना अच्छा रहेगा।
कर्क: सभी काम शांति से पूर्ण होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। धन के लिए मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर रहेगी। विरोधियों के लिए आप मुसीबत बने रहेंगे। सोच-विचार कर धन खर्च करेंगे। जिसमें से कुछ धन निवेश के लिए भी हो सकता है।
सिंह: कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक परिणाम नहीं मिलेंगे। अधिकारी वर्ग का प्रेशर अधिक होगा, परंतु कार्य की रूपरेखा आपके सामने नहीं होगी। मन में कोई स्थिर विचार नहीं होंगे जिसकी वजह से भ्रम की स्थिति बनेगी। प्रयास से धन प्राप्ति की अच्छी संभावना बन रही है। मां गौरी की पूजा से लाभ मिलने की संभावना है।
कन्या: कार्यक्षेत्र से संबंधित सभी प्रयास सफल होंगे। आज के दिन आपको अपने काम से काम रखना है। दूसरे के काम में दखल देने से बचना चाहिए। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। भाग्य का सहयोग कम मिल रहा है। गरीबों को मिठाई दान करने से फायदा होगा।
तुला: कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक परिणाम नहीं मिलेंगे। छोटी मोटी शुरुआत हो सकती है परंतु भविष्य को लेकर मन में भय रहेगा। धन प्राप्ति में बाधा का सामना करना पड़ेगा। सूर्य के आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना अच्छा रहेगा।
वृश्चिक: अच्छा समय है। सुख सुविधाओं का लाभ उठाते हुए आसानी से सभी काम बन जाएंगे, जितने भी प्रयास करेंगे वह फलदाई होंगे। कमीशन के रूप में धन प्राप्ति के भी अच्छे योग हैं। खर्च भी कंट्रोल में रहेगा मन प्रसन्न रहेगा।
धनु: लोगों का सहयोग मिलेगा। पूरी शिद्दत से कामकाज करेंगे और लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। अचानक आए हुए खर्चे कुछ परेशानियां पैदा कर सकते हैं। जिन पर संचित धन खर्च होने का योग भी बनता है। धन प्राप्ति के लिए महालक्ष्मी की पूजा करना अच्छा रहेगा।
मकर: काम की अधिकता से परेशान रहेंगे। एक को पूरा करने के चक्कर में दूसरा काम छूटने का योग बनता है। व्यवस्थित होकर काम करना समय की मांग है। तभी सभी फ्रंट पर विजयी हो सकते हैं। धन प्राप्ति की अच्छी संभावना है, जिसमें से कुछ धन को संचित करने में कामयाब रहेंगे।
कुंभ: मन में कुछ नया काम शुरू करने का विचार चल रहा है। भावुकता में आकर कोई भी निर्णय ना करें। संचित धन का खर्च होने का योग भी बनता है। आपातकालीन परिस्थितियों में जितना ज्यादा धन सुरक्षित रख पाएंगे उतना अच्छा रहेगा। मन को शांत रखने के लिए मेडिटेशन जरूर करें।
मीन: कल्पनाशील प्रवृत्ति उनकी कलात्मकता को नई ऊंचाइयों प्रदान करेगी। कला से मान सम्मान प्राप्ति का योग बनता है। आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम समय है। अच्छी प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इच्छाओं की पूर्ति के लिए कुछ खर्च संभव है।



