छत्तीसगढ़देश विदेश

देश मे कोरोना मीटर 2 लाख 16 हजार पार, जानिए छग सहित राज्यों की क्या है ताजा स्थिति

भारत में कोरोना वायरस का कहर बदस्तूर जारी है। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 9638 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। जबकि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.16 लाख को पार कर गई है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के ज्यादातर मामले मुंबई में दिख रहे थे पर अब मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या स्थिर हो गई है।

राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र के सोलापुर में कल 98 और पालघर में 77 संक्रमित मिले हैं। वहीं राजस्थान के भरतपुर में सबसे अधिक 88 मामले आए हैं। जबकि राजस्थान की राजधानी जयपुर में 55 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सिर्फ 4 मामले आए हैं जबकि बुलंदशहर में 19 औऱ हरदोई में 16 संक्रमित दर्ज किए गए हैं। भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों के लगातार नए मामले आने के बावजूद लगातार ठीक हो रहे मरीजों से एक्टिव मरीजों की संख्या कम हो रही है।

आंकड़े बताते हैं कि भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2,16,824 है। इसमें से 1,06,654 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। तो 1,04,071 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। कल भी 3786 मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना वायरस संक्रमित 259 लोगों की कल मौत हुई है। महाराष्ट्र में 122 लोगों ने दम तोड़ा है। जबकि दिल्ली में 59, गुजरात में 30 और पश्चिमी बंगाल में 10 लोगों की मौत हुई है।

बीते 10 दिनों में दिल्ली में 9500 से अधिक कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं। दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र में 2560, तमिलनाडु में 1286, गुजरात में 485, पश्चिमी बंगाल में 340, हरियाणा में 302, राजस्थान में 279, कर्नाटक में 267, बिहार में 230 कोरोना वायरस के मामले आए हैं।

वहीं छत्तीसगढ़ की बात करे तो कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया था।। जारी बुलेटिन के अनुसार कल प्रदेश में कुल 34 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई तो वहीं 40 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए। छग में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या अब 456 है।

Related Articles

Back to top button