झारखण्ड
शिक्षा मंत्री का निधन, CM ने ट्वीट कर जताया दुख, प्रदेश में शोक की लहर… |

रांची। राजनीतिक जगत से एक दुखद खबर सामने आई है. झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahato) का चेन्नई में निधन हो गया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए ये जानकारी साझा की है।
उन्होंने लिखा, ‘हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखंड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया. चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीयवे जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया. परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे.
उनकी तबीयत विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान ख़राब हो गई थी. जिसके बाद अस्पताल एचइसी-पारस अस्पताल में 11:25 बजे लाया गया था. शुरूआती जांच में ऑक्सीजन का स्तर नीचे चला गया था.





