छत्तीसगढ़
रिश्ते हुए शर्मसार, दादी ने खुद की नवजात पोति की कर दी हत्या, वजह जान परिवार वाले रह गए दंग… |

CG Crime : करंजी पुलिस चौकी क्षेत्र में 15 दिन की नवजात बच्ची के हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नवजात बच्ची की दादी है। दरअसल नवजात बच्ची के परिजन ने पुलिस को सूचना दिए की 15 दिन की नवजात बच्ची को किसी के द्वारा उठाकर ले जाया गया है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। ऐसे में खोजबीन के दौरान पुलिस को घर के कुएं में ही नवजात बच्ची की लाश मिली।
Read More- CG Corona Update : 60 के करीब नए कोरोना संक्रमितों की हुई पहचान, एक्टिव केस की संख्या पहुंची 200 के पार…
जहा सन्देह के आधार पर नवजात बच्ची की दादी से कड़ाई से पुछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल करते हुऐ बताया की उसे पोते की चाहत थी लेकीन पोती होने के कारण नाराज थी और एक अप्रैल को जब घर के लोग दोपहर को सो रहे थे तब बच्ची को उठाकर कुएं में फेंक दिया था जिससे नवजात बच्ची की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस आरोपी दादी को गिरफ्तार कर कार्यवाही में जुटी हुई है।
Read More- छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर चुनावी दौरे पर आएंगे बस्तर, डिजिटल मीडिया पर मोदी सरकार की उपब्धियों को प्रचारित करेगी भाजपा




