छत्तीसगढ़ के कई पत्रकारों को कोरोना के चलते सेल्फ क्वारंटाइन में रहने के निर्देश,आयुक्त तारण प्रकाश सिन्हा ने किया आग्रह
छत्तीसगढ़ के कई पत्रकारों को कोरोना के चलते सेल्फ क्वारंटाइन में रहने को कहा गया है। यह निर्देश उन पत्रकारों के लिए हैं, जो हाल ही मध्यप्रदेश के सियासी घटनाक्रम को कवर करने के लिए मध्यप्रदेश गये हुए थे और भोपाल सहित अन्य शहरों में जाकर कवरेज किया था।
आपको बता दें कि राजधानी रायपुर से कुछ पत्रकार मध्यप्रदेश में इस्तीफा देने के पहले कमलनाथ द्वारा 20 मार्च को प्रेस कांफ्रेंस बुलायी थी उस प्रेस कांफ्रेंस में शामिल एक पत्रकार का कोरोना पॉजेटिव आया है। बताया जा रहा है कि प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश के भी कई पत्रकार मौजूद थे, अब कोरोना के संक्रमण के मद्देनजर जनसंपर्क आयुक्त तारण प्रकाश सिन्हा ने उन सभी पत्रकारों से आग्रह किया है कि वो स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क करें और उनके निर्देशानुसार खुद को सेल्फ क्वांरटाइन रखें।
गौरतलब है कि भोपाल में कोरोना पाजेटिव मरीजों की संख्या बढ़ गयी। उन पॉसिटिव्ह मरीजों में एक पत्रकार भी हैं। पत्रकार ने 20 मार्च को मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल थे, इस दौरान वो पत्रकार कई बड़े नेताओं के संपर्क में रहा, उनसे हाथ मिलाये और कई पत्रकारों के साथ भी मिले।



