छत्तीसगढ़

कोरोना जागरूकता पर सीएम भुपेश की ट्विटर पर तारीफ, बॉलीवुड के इन्होंने ट्वीट कर कहा यह

छत्तीसगढ़ की जनता के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फोटो वाले बैनर पर कोरोना वायरस को लेकर जागरूक किया गया है जिस पर कैप्शन लिखा है किघर लौटिए. सीएम भूपेश के इस बैनर की हर जगह तारीफ हो रही है जिसमें अब बॉलीवुड भी शामिल हो गया।

आपको बता दें कि मशहूर फिल्म मेकर सुधीर मिश्रा ने इस बैनर की फोटो के साथ एक ट्वीट किया है। सुधीर मिश्रा ने ये ट्वीट कर लिखा है कि कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता के लिए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल द्वारा अच्छा काम किया जा रहा है. इसलिए ही प्रदेश में अब तक 1 पॉजिटिव केस ही मिला है।

गौरतलब है कि अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण 6 मरीज में पाए गए हैं और राज्य की भुपेश सरकार जनता को जागरूक करने में कोई कोर कसर नही छोड़ना चाहती है। ऐसे समय में सरकार द्वारा सोशल मीडिया और विभिन्न सूचना माध्यमों के जरिये संदेश वाकई काबिलेतारीफ है।

Related Articles

Back to top button