Breaking Newsछत्तीसगढ़

Breaking news: बारात से लौटने के दौरान हुआ सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत..

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर निकलकर सामने आई है। यहां सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवको की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युवक देर रात बारात से लौट रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हुआ। हादसे की सुचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अर्जुनी गांव से तीन युवक बारात में शामिल होने के लिए बंधी गांव गए थे और देर रात यहां से वापस लौट रहे थे। तभी चोरभट्टी NH-30 के पास सड़क हादसा हो गया ,इस हादसे में तीनों युवको की मौकर पर मौत हो गई। मरने वालो में दो युवक सगे भाई थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button