
आज 6015 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 28797 हो गए हैं। 6015 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 4636 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। कोरोना से आज कुल 7 मौतें हुई है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना के अब तक कुल 1044075 मरीज मिले हैं। जिसमें से 1001644 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 28797 है। वहीं कोरोना से प्रदेश में अब तक कुल 13637 मौतें हो चुकी हैं।
छत्तीसगढ़ में आज 63 हजार 221 सैम्पलों की हुई जांच प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 9.51 प्रतिशत
आज 13 जनवरी की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 9.51 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 63 हजार 221 सैंपलों की जांच में से 6015 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
प्रदेश के इन जिलों में 22 से 50 के मध्य कोरोना संक्रमित पाए गए। आज 13 जनवरी को जिला बलौदाबाजार में 50, बलरामपुर में 45, बस्तर में 44, बीजापुर में 43, सुकमा में 32, नारायणपुर में 28, कबीरधाम में 26, महासमुंद में 25, गरियाबंद में 24, कोंडागांव में 23 एवं बेमेतरा 22 कोरोना संक्रमित पाए गए।
प्रदेश के 11 जिलों में पॉजिटीविटी दर 4 प्रतिशत कम रही है। आज 13 जनवरी को 11 जिलों बीजापुर, मुंगेली, गरियाबंद, कोंडागांव, कांकेर, बलरामपुर, महासमुंद बस्तर, बेमेतरा, बलौदाबाजार एवं कबीरधाम से पॉजिटीविटी दर 4 प्रतिशत कम रही।
कोरबा में आज 497 कोविड संक्रमितो की पहचान, संक्रमितों में 342 पुरुष और 155 महिला शामिल, करतला – 17कटघोरा ग्रामीण – 159, कटघोरा शहरी – 89 , कोरबा ग्रामीण – 19 , कोरबा शहरी – 179 , पाली – 29, पोड़ी-उपरोडा – 05 पॉजिटिव पाए गए हैं।



