छत्तीसगढ़

बड़ा हादसा – ट्रक पलटने से 14 गायों की मौत, अनियंत्रित होकर गायों से भरी ट्रक पलटी

हादसे में 14 गायों की मौत हो गई वहीं 1 की हालत गंभीर बताई जा रही

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक ट्रक सड़क हादसे का शिकार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक में मवेशियों की तस्करी की जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में 14 गायों की मौत हो गई वहीं 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पूरी घटना गुंडरदेही थाना छेत्र के अर्जुनी गांव की बताई जा रही है, जहां मवेशियों की तस्करी करने के दौरान ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने से 14 गाय की मौत हो गई और 1 की हालत गंभीर है। घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस को ट्रक में छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र दोनों के नम्बर प्लेट मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button