छत्तीसगढ़

महासमुंद ब्रेकिंग – जेल तोड़ 5 फरार कैदियों में से तीन गिरफ्तार, दो कैदी अब भी फरार

हरीश यादव महासमुंद – जिलें की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मिली जानकारी के अनुसार जेल से 5 बंदी फरार कैदियों में 3 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो कैदी अभी भी फरार चल रहे है। दोनों फरार कैदियों कीीी तलाश जारी है।

ज्ञात हो कि गुरूवार को महासमुंद जिले के जेल में बंद 5 कैदियों ने गमछा, साल बांधकर पहले जेल की पिछली दीवार से कूदकर फरार हो गए थे। फरार कैदियों में 4 महासमुंद जिले के है व एक गाजीपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला शामिल है। जिसके बाद पुलिस ने आज 3 कैदियों को दबोच लिया है। वहीं 2 अन्य की अभी भी तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार फरार कैदियों को अलग अलग अपराधों के तहत जिला जेल में रखा गया था। अरण्ड पिथौरा निवासी घनश्याम, साकंरा निवासी डमरुधर, गाजीपुर उत्तरप्रदेश निवासी राहुल को धारा 397,341,25,27 के तहत 18 जुलाई 2019 लाया गया था। वहीं कोसरंगी निवासी दौलत 363,366,376 के तहत 5 अगस्त 2020, बसना निवासी करन को धारा 20(ख)एनडीपीएस एक्ट के 2 जून 2019 को जेल में दाखिल किया गया था।

बता दें कि 5 कैदियों के फरार होने के बाद जेल में हड़कंप मचा गया। जिसके बाद जेल प्रशसान ने बड़ा एक्शन लेते हुए 4 प्रहरी को निलंबित कर दिया है। जिसमें मुख्य प्रहरी भी शामिल है।

Related Articles

Back to top button