छत्तीसगढ़

प्रेमिका की हल्दी लगने वाली फोटो वॉट्सऐप स्टेटस पर देख, प्रेमी ने लिखा- आज मैं मरूंगा, फिर पेड़ से लटकी मिली लाश

बालोद जिले के साल्हेटोला में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। आप को बता दे कि युवक ने सुसाइड से पहले अपनी प्रेमिका की हल्दी लगने वाली फोटो वॉट्सऐप स्टेटस में लगाई और लिखा कि आज मैं मरूंगा। बुधवार सुबह युवक के घर से करीब 100 से 150 मीटर की दूरी पर बबूल के पेड़ से लटकी उसकी लाश मिली। प्रथम दृष्ट्या पुलिस मामले को खुदकुशी मान रही है।

READ ALSO – BREAKING NEWS – रेलवे पुलिस ने शराब की तस्करी करते 2 युवकों को किया गिरफ्तार

इसके पीछे का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। युवक की पहचान 21 साल के खेमराज साहू के रूप में की गई है। बता दे कि खेमराज साहू रोजी-मजदूरी करता था। वह अपने दादा के वहां रहता था और कुछ दिन पहले ही पास के गांव में रहने वाली उसकी प्रेमिका की शादी हुई थी।

READ ALSO – सरगुजा – कोरोना से लड़ने महापौर को दिया गया 130 पीपीई किट, संक्रमण रोकने की जा रही पुरजोर कोशिश

खेमराज का वॉट्सऐप स्टेटस।

पुलिस का है कहना बालोद थाने के प्रभारी शिशिर पांडेय ने बताया कि जब खेमराज के मोबाइल फोन की जांच की गई तो उसके वॉट्सऐप स्टेटस में प्रेमिका की हल्दी लगते हुए फोटो मिली है। मिली जानकारी के अनुसार स्टेटस में ही प्रेमी ने लिखा था, प्यार ऐसा भी होता है, उसका लाइफ बनाने के बाद भी मुझे ही नहीं पूछा। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। खेमराज के साथियों से भी पूछताछ की तैयारी है।

Related Articles

Back to top button