छत्तीसगढ़

BREAKING NEWS – रेलवे पुलिस ने शराब की तस्करी करते 2 युवकों को किया गिरफ्तार

रायपुर शासकीय रेलवे पुलिस लगातार ट्रेनों के माध्यम से हो रहे नशे के अवैध कारोबार को रोकने प्रयासरत है। रेलवे पुलिस बल द्वारा निरन्तर गांजा और शराब की तस्करी करने वालो लो पकड़कर कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को रेलवे पुलिस ने रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म न.2-3 पर 2 संदिग्ध युवकों को पकड़कर उनकी तलाशी ली। पुलिस ने बताया कि युवको के पास से मिले ट्राली बैग में बड़ी मात्रा में अंग्रेज़ी शराब सहित देशी मदिरा बरामद की गई है।

READ ALSO – छत्तीसगढ़ – ऑफिस में जहरीले सैनिटाइजर का चल रहा था कारोबार, सैंपल जांच में मिला मिथाइल अल्कोहल

बता दे कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की है। मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी आर.के.बोर्झा ने बताया कि इसके पूर्व भी 12 किलो गांजा की तस्करी करते हुए पुलिस ने ओडिशा के तस्कर को गिरफ़्तार किया था जिसके खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज किया गया था।

Related Articles

Back to top button