छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश का बड़ा ऐलान, छत्तीसगढ़ में 10 लाख आवासहीन परिवारों को आवास देगी राज्य सरकार


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज प्रदेश दौरे पर पहुंचे हुए हैं। इस दौरान वे रायगढ़ के कोड़ा तराई का दौरा कर रहे हैं। ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में सीएम भूपेश ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति के मुख्यालय हमारे रायगढ़ में आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे आए हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने के बाद खड़के की सबसे पहले रायपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन में आए। तबसे उनका लगाव छत्तीसगढ़ में बना रहा है।

अभी हमारे मुख्य अतिथि खरगे के हाथों से बाबा गुरु घासीदास जी के आस्था के प्रतीक और गांव-गांव में निर्मित जैतखाम का शिलान्यास हुआ। सत्य के रास्ते में चलने का संदेश बाबा गुरु घासीदास जी का है। सत्य के रास्ते को महात्मा गांधी जी ने भी बताया। सत्य का रास्ता हमारा रास्ता है। प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी से लेकर मनमोहन सिंह जी, इंदिरा गांधी जी, राजीव जी, नरसिम्हा राव जी सभी का उद्देश्य हिंदुस्तान की जनता को ताकतवर बनाने का रहा।

हमारा एक ही उद्देश्य रहा है कि कैसे आम लोगों के जीवन में परिवर्तन लाया जा सके, महिलाओं के जीवन में कैसे परिवर्तन लाया जा सके। हमारे सुदूर वन क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी भाइयों बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लघु वनोपज खरीदने की व्यवस्था हमने हर जगह की, धान खरीदी की व्यवस्था हो रही है। देश का तीन चौथाई लघुवनोपज छत्तीसगढ़ में खरीदा जाता है।

Related Articles

Back to top button