Big breaking – छग में शराब दुकानें बंद, तीन दिन का होगा बंद
कोरोना के कहर के बीच एक बड़ी खबर छत्तीसगढ़ से आ रही है। राज्य सरकार ने शराब दुकानों को भी बंद करने का आदेश दिया है। सोमवार से तीन दिनों के लिए शराब दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया गया है।
कहा जा रहा है कि सोमवार से लेकर बुधवार तक के लिए ये शराब दुकानें बंद रहेगी। वहीं बार को भी बंद कर दिया जायेगा। इससे पहले मॉल को कुछ शर्तों को खोलने की इजाजत मिली थी, लेकिन अन्य दुकाने होटल, मिठाई दुकान व रेस्टोरेंट सहित कई संस्थानों को बंद कराया गया है।
इससे पहले राज्य सरकार के निर्देश पर प्रशासन की तरफ से पहले ही बाजारों को बंद करने का निर्देश जारी कर दिया गया था। पुलिस की तरफ से अतिआवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाजारों को बंद कराया जा रहा है। वहीं सोमवार से बुधवार तक राज्य सरकार ने दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है।
कहा जा रहा है कि सीएम हाउस में एक बड़ी बैठक हो रही है। बैठक में इस बात का निर्देश जारी हो सकता है कि तीन दिन तक के लिए शराब दुकानों को बंद कर दिया जायेगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार, मंगलवार और बुधवार तक शराब दुकानों को बंद कराया जायेगा। बैठक में अन्य बड़े फैसले भी लिये जा सकते हैं। कोरोना के बढ़ते खतरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद लगातार हालात पर नजर रखे




