छत्तीसगढ़

आज से बढ़े शराब के दाम, पव्वे से लेकर बोतल कैन तक महंगी, जानें किसका कितना है दाम

रायपुर। आज से शराब पीने के शौकीनों को बड़ा झटका लगा रहा है, क्योंकि आज से देश में शराब महंगी हो गई है। दरअसल, आज से नया वित्त वर्ष शुरू हो गया है। इसके साथ ही नई एक्साइज पॉलिस भी लागू हो गई है।

इसके तहत बियर, देसी और अंग्रेजी के दामों में इजाफा हुआ है। जिसके तहत प्रदेश में सरकार ने शराब के नए रेट जारी कर शराब के ठेकेदारों को भी नोटिफिकेशन भेज दिया गया है।

वहीं, प्रदेश में पव्वे से लेकर बोतल-कैन तक के दामों से 10 से 40 रुपये का इजाफा हुआ है। नई आबकारी नीति लागू करते हुए विष्णुदेव साय सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार द्वारा लगाए गए सभी सेस हटा दिए हैं। कोरोना काल के समय लगाए गए सभी टैक्स हटा दिए हैं। प्रदेश सरकार को आगामी वित्त वर्ष के लिए 11 हजार करोड़ का राजस्व जुटाने का टारगेट मिला है।

देखें नए दाम…

Related Articles

Back to top button