भिलाई – तेज रफ्तार बाइक बिजली खंभे से जा टकराई, मौके पर 2 की मौत और 1 घायल
भिलाई इलाके में एक सड़क हादसा हुआ है। हादसा मोहंदी मोड़ ग्राम-सोमनी के पास हुआ। एक तेज रफ्तार बाइक बिजली खंबे से टकरा गई। इस हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक घायल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। भिलाई-3 पुलिस ने बताया कि बाइक में तीन लोग सवार होकर जा रहे थे कि तभी मोहंदी मोड़ के पास अचानक बिजली खंबे से टकरा गए।
READ ALSO – छत्तीसगढ़ – चाची पर भतीजी का सामूहिक दुष्कर्म करवाने का आरोप, दो युवकों ने लूटी अस्मत, चाची ने बुलाया फिर…
जिससे जी.केबिन चरोदा निवासी राहुल बाग(21वर्ष) गांधीनगर निवासी अनमो ब्रम्हणकर(22वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य जी.केबिन निवासी सूरज घायल है। आप को बता दे कि अनमाेल ने 18 मार्च को ही अपना जन्मदिन मनाया था। पिता रोजी मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
READ ALSO – कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने अस्पताल पहुंचकर घायल जवानों का हाल-चाल जाना
हादसे की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसा इतना भंयकर था कि बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। यह भी बताया जा रहा है की मौके पर से दो बाइक मिली है। यह भी कहानी सामने आ रही है कि दोनों बाइक आपस में टकराई। लेकिन पुलिस के पास जो कहानी है वो ये कि बाइक स्ट्रीट लाइट के पोल से टकराई। जिससे दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल है।




