देर रात फिर कोरोना के 74 नए मरीजों की पहचान की गई, जानिए किन किन जिलों से
अभी-अभी कुल नए 74 कोरोना से पीड़ित पॉजिटीव मरीजों की पहचान की गई, जिसमें जिला रायपुर से 52, राजनांदगांव से 14, बिलासपुर से 04, बालोद व कोरिया से 02-02 है। आज पाए गए पॉजिटीव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है। आज प्रदेश में कुल 336 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है इसके साथ प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण की वजह से कुल 3 लोगो की मौत हुई है |

इससे पहले छत्तीसगढ़ में 230 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई थी जिसमे रायपुर जिले से 132, कोंडागांव से 23, दुर्ग से 19, राजनांदगांव से 17, महासमुंद से 9, कोरबा से 6, बलरामपुर-बस्तर व बलौदाबाजार से 4 – 4, बिलासपुर से 3, जांजगीर से 2 और दंतेवाड़ा – जशपुर -सरगुजा-सूरजपुर-कांकेर-गरियाबंद से 1-1 मरीज शामिल है. वहीं 309 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए। बुलेटिन के अनुसार आज 2 मरीजों की मौत भी हुई है. बता दें कि अब राज्य में कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 9086 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 2803 थे।



