01 अगस्त 2020 – जानिए आज का राशिफल
मेष: दिन आज परिवार के साथ आराम से व्यतीत होगा। पूरे जोश के साथ सभी कामों को भी पूरा करते रहेंगे। रुपए-पैसों के मामले में दिन अच्छा है धन खर्च का योग भी बनता है। वाद विवाद में न पड़ें। जीवनसाथी से अकारण चिंतित हो सकते हैं।
वृषभ: सारा ध्यान आज धन समृद्धि बढ़ाने की तरफ रहेगा। संचित धन के सही मैनेजमेंट पर फोकस करेंगे। कुछ जातकों के भूमि-भवन से संबंधित काम भी होने का योग बनता है। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है कंजूसी से धन खर्च करेंगे।
मिथुन: आज मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। लेकिन कुछ जरूरी काम आ जाएंगे जिसे टालना मुश्किल होगा, आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है परंतु रुपए-पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें, अपने ऊपर धन खर्च करने का योग भी बनता है।
कर्क: बहुत ही अच्छा दिन है। सभी काम आसानी से मनमुताबिक पूरे हो जाएंगे जीवनसाथी का सहयोग भी आज आपको मिलेगा। लाभ प्राप्ति में कम्युनिकेशन स्किल का बहुत बड़ा योगदान रहेगा।
सिंह: लाभ स्थान में शुक्र का गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए लाभदायक है। भाग्य का भी पूरा साथ आपको मिलेगा। काफी समय से रुके हुए धन की प्राप्ति के भी अच्छे योग बन रहे हैं। अचानक बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति हो सकती है। परंतु स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कन्या: आज का दिन बहुत अच्छा है। रिस्क लेकर भी अगर आज कोई काम करेंगे तो उसमें भी सफलता मिलने के योग बनते हैं, बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति की संभावना बनती है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर बनी हुई है।
तुला: कम्युनिकेशन स्किल का बहुत फायदा मिलेगा। एक से ज्यादा भाषा को जानने की वजह से भी आपको फायदा मिल सकता है। कलाकार तथा लेखकों के लिए यह बहुत उत्तम समय है। लोगों में उनका प्रभाव बढ़ेगा आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभदायक है।
वृश्चिक: एक औसत दिन है, मेहनत बहुत ज्यादा करनी पड़ेगी, परंतु उसके अनुरूप परिणाम तथा मान सम्मान नहीं मिलेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे और वो आपको नीचे गिराने का पूरा प्रयास करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी समय बहुत अनुकूल नहीं है।
धनु: अच्छा दिन है, सभी सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। व्यापार-व्यवसाय में भी रुके हुए कामों के समाधान मिल जाएंगे, बातचीत तथा संवाद से सामाजिक रिश्ते मजबूत होंगे। जिससे धन प्राप्ति की संभावनाएं प्रबल होंगी। परिवार पर धन खर्च का योग बनता है।
मकर: लाभदायक समय है , अपने पराक्रम को प्रदर्शित करके उच्च पद को प्राप्त किया जा सकता है। आपके बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी अच्छा समय है, महालक्ष्मी की कृपा आप पर बनी हुई है।
कुंभ: अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। सफलता के लिए अपने लक्ष्य पर फोकस रखें। सही प्लानिंग के साथ काम करेंगे तो मनचाही सफलता मिलने के योग बनते हैं। धन लाभ की अच्छी संभावना है।
मीन: किसी नए प्रॉजेक्ट पर काम करने का योग बनता है। आप दूसरों का ख्याल रखते हुए काम करेंगे। इससे ना केवल आपको सफलता मिलेगी बल्कि आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। लाभ की अच्छी संभावनाएं बन रही हैं।