मनोरंजन

पूनम पांडेय बोली नहीं हुई हूं गिरफ्तार, अफवाहों पर गुस्साई हॉट अदाकारा

बॉलीवुड की हॉट और सेक्सी एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे ने लॉकडाउन उल्लंघन के लिए मामला दर्ज होने की अफवाहों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने दावा किया है कि वह घर पर लगातार मूवी देख रही हैं और पूरी तरह से ठीक है। उंहोने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इस बात को नकारा है।

बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूनम पांडे और उसकी दोस्त के खिलाफ शहर में मरीन ड्राइव पुलिस द्वारा लॉकडाउन उल्लंघन के लिए मुकदमा दर्ज किया गया। कहा जा रहा था कि उन्हें और उनके एक दोस्त सैम अहमद बॉम्बे को रविवार को लगभग 8.05 के आसपास एक आकर्षक नई लक्जरी कार में शहर में घूमने के चलते ये मामला दर्ज हुआ है। उनके कार को भी जब्त कर लिया गया है।

https://www.instagram.com/p/CAC2UBAghOv/?utm_source=ig_embed

गौरतलब है कि अक्सर पूनम पांडे को सोशल मीडिया पर विवादित वीडियो और तस्वीरें शेयर करने के लिए जाना जाता है। इंस्टाग्राम पर पूनम ने कहा कि उन्हें कभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस वीडियो में पूनम पांडे कह रही हैं, ‘दोस्तों! मैंने कल रात एक मूवी मैराथन की थी. मैंने तीन फिल्में लगातार देखीं. यह मजेदार था कि मुझे कल रात से फोन आ रहा है कि मुझे गिरफ्तार कर लिया गया है और समाचार में भी मैं इसे देख रही हूं, तो कृपया मेरे बारे में न लिखें. मैं घर पर हूं और मैं पूरी तरह से ठीक हूं.’ पूनम पांडे ने वीडियो को कैप्शन दिया, ‘दोस्तों मैंने सुना है कि मैं गिरफ्तार हो गई, जबकि मैं कल रात मूवी मैराथन कर रही थी।

https://www.instagram.com/p/B-KVnqHJAjZ/?utm_source=ig_web_copy_link

आपको बता दें कि कल मीडिया में वायरल हुवे खबर में कहा गया है कि मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में पूनम और उसके दोस्त के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और 269 के तहत और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.

Related Articles

Back to top button