छत्तीसगढ़
आर्थिक पैकेज की घोषणा के बाद सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, बोले – पैकेज के ऐलान में देरी हुई
प्रधानमंत्री मोदी के आज के सन्देश पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वित्तीय पैकेज का ऐलान बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यह साफ नहीं है कि इसमें मजदूर, किसान, व्यापारी, लघु एवं सीमांत उद्यमियों के लिए क्या है। उन्होंने कहा है कि कल वित्तमंत्री जब साफ करेंगी उसके बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि किस सेक्टर को क्या मिला।




