
दुनियां में कोरोना के आंकड़ों के बीच जानिए आज देश में कोरोना के कितने मामले आए हैं। दरअसल देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है, हालांकि वायरस से मरने वालों की संख्या सरकार की चिंता भी बढ़ा रही है। भारत में एक दिन में कोविड-19 के पिछले 24 घंटों में 94,052 नए कोरोना केस आए और 6148 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं एक लाख 51 हजार 367 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 63,463 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले मंगलवार को 92,596 केस दर्ज किए गए थे.
वहीं छत्तीसगढ में आज 1,034 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 1,858 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए.




