छत्तीसगढ़ में GATE 2020 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। राजधानी रायपुर के कल्पित अग्रवाल ने पहला स्थान हासिल किया है। कल्पित अग्रवाल ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में पहला स्थान हासिल किया है। IIT दिल्ली ने GATE 2020 का रिजल्ट जारी कर दिया है।
गेट 2020 की परीक्षा फरवरी के महीने में आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में करीब 6.8 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे. आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) द्वारा जारी की गई ऑफिशियल स्टेटमेंट में बताया गया है कि परीक्षा देने वाले कुल उम्मीदवारों में से 18.8 फीसदी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा को क्वालीफाई किया है.




