छत्तीसगढ़
जगदलपुर – सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य और CSP विकास कुमार के बीच हाथापाई, मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कांग्रेस नेता और सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य की CSP विकास कुमार(IPS) के साथ हाथापाई हुई है।
बताया जा रहा है कि, जगदलपुर के सिटी कोतवाली के अंदर दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। विवाद काफी बढ़ गया। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को पीट दिया है। पुलिस जवानों और अन्य कांग्रेसियों ने बीच बचाव किया। मामले के बाद थाने में बवाल शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में कांग्रेस थाने में मौजूद हैं।




