छत्तीसगढ़
जगदलपुर से रायपुर जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 2 घायल
जगदलपुर से रायपुर जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। हादसे में दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां घायलों का उपचार जारी है। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भारी भीड़ लग गई।
मिली जानकारी के अनुसार आज की सुबह पायल ट्रेवल्स की लग्जरी बस बैलाडीला जगदलपुर से रायपुर के लिए निकली थी। इसी बीच लग्जरी बस जगतरा के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर पटल गई।
बस पलटते ही यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई है,जबकि दो यात्रियों को ज्यादा चोट की वजह से संजीवनी वाहन के माध्यम से जिला जिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया। घायलों का उपचार जारी है।



