छत्तीसगढ़देश विदेश

स्वतंत्रता दिवस विशेष – इस दिन के लिए पता नहीं कितनों ने अपने जान की बाजी लगा दी – डॉ चंद्रकांत रामचंद्र वाघ

इस दिन के लिए पता नहीं कितनों ने अपने जान की बाजी लगा दी है पता नहीं । पर जब हम इतिहास के पन्नों मे जाए तो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हमे दिखने लगेंगे । आजादी के बाद ऐसा कोई न सरकार के तरफ से या कोई सामाजिक संस्था माध्यम से कोई प्रयास नहीं हुए जो हमारे जिससे हम अपने आजादी के परवानों के यादो को सहज कर रख सके । दुर्भाग्य से हमनें जो पढा है और पढाया जा रहा है वो पूरी तरह से इतिहास के साथ खिलवाड़ से ज्यादा कुछ । आज किसी भी बच्चे से पूछे जाये तो स्वतंत्रता संग्राम को मात्र दो तीन परिवार तक सीमित रखने की कोशिश की गई है । जब हम सन अठारह सौ सतावन के पहले स्वंतंत्रता संग्राम जिसे अंग्रेजों ने गदर कहा इसके बारे में तो आज की पीढी को तो पता ही नहीं है । खूब लडी मर्दानी वो तो झाँसी वाली रानी रानी है । क्रांतिकारी तातया टोपे अपने अंतिम समय तक रानी लक्ष्मीबाई के लिए साये की तरह काम किया है । इसी समय क्रांतिकारी मंगल पांडे ने विद्रोह कर दिया । इन लोगों ने अपने जान की बाजी लगा कर सवतंत्रता संग्राम की लौ जलाई । देश के हर हिस्से में आजादी की लौ प्रज्जवलित की । इस देश के बच्चो को आजादी सिर्फ सत्याग्रह से प्राप्त हुई है ऐसा कर हमने उन क्रांतिकारियों के साथ नाइंसाफ़ी की है । देश के इतिहास मे ” लाल बाल पाल ” का एक अपना इतिहास है । देश के स्वतंत्रता के लिए इन क्रांतिकारियों ने एक अपना मिशन बनाया । अंग्रेजों भारत छोड़ो यह नारा आजादी का सबसे बड़ा नारा था । लाल मतलब पंजाब के लाला लाजपत राय जी थे जिन्होने साईमन कमीशन वापस जाओ के आंदोलन में लाठीचार्ज से घायल होने पर शहीद हो गए । वहीं बाल का मतलब ” बाल गंगाधर तिलक ” थे । ” स्वंतंत्रता हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है ” का उद्घोष करने वाले वही आजादी के लिए पेपर से जागरूकता लाने के लिए ” मराठा केशरी ” समाचार पत्र निकालने वाले और सामाजिक जागरूकता लाने के लिए सार्वजनिक गणेशोत्सव की स्थापना की । वहीं जेल में गीता सार लिखने वाले बाल गंगाधर तिलक इस कडी के क्रांतिकारी थे । वहीं क्रांति की लौ बंगाल में प्रजजवल करने वाले विपिन चंद्र पाल जी थे । इन तीनों के कारण अंग्रेजों की नींद उड़ी हुई थी । इसके बाद आजादी के परवाने की बाढ सी आ थी । शहीद खुदीराम बोस जिन्होने मात्र अठारह साल की उम्र मे ही शहीद हो गये । वहीं शहीद मदन लाल धींगरा भी लंदन जाकर शहीद हुए । आगे भी इस लौ को शहीद भगतसिंह शहीद राजगुरु शहीद सुखदेव को अंग्रेजों ने फांसी पर लगाकर शहीद कर दिया गया । इसी समय शहीद चंद्रशेखर आजाद की शहादत भी इसी समय हुई । इस समय आजाद जी को इलाहाबाद के गार्डन में उन्हे मुखबिरों के चलते उन्हे घेरकर शहीद कर दिया गया । फिर देश को आजाद बनाने वाले इस देश के प्रथम प्रधानमंत्री शायद इस देश के लोगों को भी नही मालूम सुभाष चन्द्र बोस जी थे । यह क्रांतिकारी भी एक विमान दुर्घटना में इनका निधन हो गया । इसी दौर मे वीर विनायक दामोदर सावरकर जी जिन्होंने क्रांतिकारी की मशाल विदेशों मे भी और देश में भी क्रांति की मशाल बनाये रखा । वीर सावरकर जी को अंग्रेजों ने दो बार की आजन्म कारावास की सजा दी । इस देश ने अपनी आजादी के लिए बहुत क्रांतिकारीयो को खोया है जिसका कभी उल्लेख ही नहीं होता । आज इस स्वतंत्रता दिवस मे मै इन क्रांतिकारियों को और उन क्रांतिकारियों को जिनको देश नहीं जानता उन्हे विनम्र श्रद्धांजलि । अब देश के लोगों को चाहिए कि अपने क्षेत्रों के इन क्रांतिकारियों की पहचान कर लोगों से देश से अवगत कराए । इसी क्रम में मै छत्तीसगढ़ के क्रांतिकारी वीर नारायण सिंह जिनको अंग्रेजों ने रायपुर के जयसतंभ चौक में वीर नारायण सिंह को फांसी की सजा दी । आज मै इन क्रांतिकारियों को स्वतंत्रता दिवस मे उल्लेख कर अपने देश के बच्चो को अवगत करा रहा हू । इन सभी क्रांतिकारियों को विनम्र श्रद्धांजलि । बस इतना ही – डा .चंद्रकांत रामचन्द्र वाघ

Related Articles

Back to top button