छत्तीसगढ़

छठवीं शादी के फेर में आखिर फंस गया ढोंगी बाबा, छोटे भाई की पत्नी भी नही छोड़ा, ऐसे फांस लेता था लड़कियों को

कानपुर जनपद की किदवई नगर पुलिस के हत्थे एक नहीं दो नहीं बल्कि पांच शादी के बाद छठीं शादी करने जा रहे ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पांचवीं पत्नी की शिकायत के बाद की गई है। पकड़ा गया ढोंगी बाबा ने लड़कियों को फंसाने के लिए शादी डॉट कॉम में भी रजिस्ट्रेशन करा रखा था। साथ ही तांत्रिक बनकर भी लोगों को झांसे में लेकर भी धोखा आदि की घटनाएं करता था।

जनपद में शुक्रवार को किदवई नगर पुलिस को एक ऐसे शख्स को पकड़ने में कामयाबी हाथ लगी है जो फि‍ल्म ‘किस-किस को प्यार करूं’ की कहानी की ताजा कर देता है। फि‍ल्म के नायक ने किसी न किसी मजबूरी में आकर चार शादियां की थीं। यह तो हुई फिल्मी रील लाइफ की बात, लेकिन इस शख्स ने तो रियल लाइफ में फिल्मी कहानी से भी दो कदम आगे निकल गया है। बाबा को चोला ओड़कर इन्होंने एक नहीं दो नहीं बल्कि पांच शादियां की हैं और छटवीं शादी करने जा रहे थे लेकिन इससे पूर्व किदवई नगर पुलिस ने गिरफ्तार है। पकड़ा गया बाबा शाहजहांपुर का रहने वाला है और पुलिस उससे पूछताछ करते हुए कार्यवाही कर रही है।

यह भी पढ़ें – एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के टॉपलेस फोटोशूट ने सोशल मीडिया में मचाया बवाल, बेहद ग्लैमरस और सेक्सी लुक

किदवई नगर में थाना पुलिस द्वारा पकड़े गये बाबा शाहजहांपुर निवासी अनुज चेतन कठेरिया ने अब तक पांच शादियां कर रखी हैं। अपनी पांचों शादियां छिपाकर अनुज छठवीं करने की तैयारी में था। बाबा अपने मंसूबों में कामयाब होता इसके पहले ही पुलिस ने उसको धर दबोचा।

अनुज ने अपनी चार शा‍दियां छिपाकर श्याम नगर की रहने वाली महिला के साथ में पांचवी शादी की थी। पांचवी पत्नी ने पुलिस को पूरी हकीकत बताते हुए कहा कि अनुज नाम और मजहब बदलकर शादियां करता है। शादी के कुछ दिन बाद ही उसने उत्पीड़न शुरू कर दिया। इस संबध में पांचवी पत्नी ने बीते वर्ष चकेरी थाने में भी मुकदमा लिखाया था। अनुज किदवई नगर क्षेत्र में रहता था तो पांचवी पत्नी ने किदवई नगर थाने में बीती 11 मई को भी 377, 323, 307 धाराओं में मुकदमा लि‍खाया था।

यह भी पढ़ें – 6 साल की बच्ची को चॉकलेट के बहाने बुलाकर किया रेप फिर बेरहमी से कर दी हत्या, वहशीपन की इंतहा कर दी पार

पुलि‍स ने जब बाबा की कुंडली खंगालनी शुरू की तो पता चला कि अनुज ने शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र में मां कामाख्या, बंजारे बाबा कल्याण सेवा ट्रस्ट के नाम से तंत्र मंत्र का अड्डा बना रखा है। वहां पर अपनी परेशानी लेकर आने वाली युवतियों को जाल में फंसाता है।

अनुज कठेरिया ने शादी डॉट कॉम में भी अपनी प्रोफाइल बना रखी है। इसमें उसने अपना नाम लकी पांडेय बताया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि करीब 32 लड़कियों से अनुज चैटिंग करता है। जिसका रिकार्ड भी मिला है। उसमें यह कभी खुद को टीचर बताता है तो किसी को होटल मालि‍क। आठवीं तक पढ़ा अनुज खुद को बीएससी पास बताता है और अंग्रेजी में चैट करता है।

यह भी पढ़ें – बच्चे की चाहत में फंसी तांत्रिक के फेर में फिर तांत्रिक ने किया कई बार दुष्कर्म, पति ने ही परोसा था पत्नी को फिर जब मायके को चला पता तो….

बताया जा रहा है कि अनुज ने वर्ष 2005 में जनपद मैनपुरी की रहने वाली युवती के साथ शादी की थी जिसका कोर्ट में तलाक का मुकदमा चल रहा है। दूसरी शादी जनपद बरेली की युवती के साथ वर्ष 2010 में की थी इसका भी तलाक का मुकदमा चल रहा है। तीसरी शादी अनुज ने वर्ष 2014 में जनपद औरैया की रहने वाली युवती के साथ किया जिसे भी इसने छोड़ दिया। चौथी शादी अनुज ने तीसरी पत्नी की ही कजिन के साथ की जि‍सने अनुज का सच जानने के बाद सुसाइड कर लिया था। पांचवी शादी अनुज ने कानपुर नगर के श्याम नगर की रहने वाली युवती के साथ वर्ष 2019 में की थी।

इतना ही नहीं अनुज ने अपने छोटे भाई की पत्नी को भी नहीं छोड़ा। छोटे भाई की पत्नी ने शाहजहांपुर के निगोही थाने में वर्ष 2016 में बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था। अनुज पटेल को पुलिस ने गिरफ़तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वह अपने तंत्रमंत्र व प्रभाव में लेकर सभी को फंसाता रहा।

यह भी पढ़ें – विवाहिता से इश्क का ऐसा चढ़ा रंग प्यार को पाने की चाह में अपने हाथ खून से रंग दिए, और खून से लिख दी इश्क की इबारत, नतीजा जेल की कोठरी मिली.

पुलिस उपायुक्त दक्षिण रवीना त्यागी ने बताया कि आरोपी बाबा अनुज चेतन कठेरिया उर्फ अनुज चेतन सरस्वती को किदवई नगर थाने की पुलिस द्वारा गि‍रफ्तार किया है। अब तक की जांच में अनुज पर अलग-अलग जनपदों में दर्ज मुकदमें प्रकाश में आए हैं। सभी को एक साथ रखकर जांच की जा रही है। जांच में कुछ और जानकारि‍यां सामने आने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button