छत्तीसगढ़ – कोरोना के बीच फाग उत्सव का आयोजन नहीं होने पर कलाकारों ने अपने घरो पर ही दी फाग गीतों की प्रस्तुति

बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच फाग उत्सव का आयोजन नहीं होने पर कलाकारों ने अपने घर में ही फाग गीतों की प्रस्तुति देकर कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए सुरक्षित होली मनाने का संदेश दिया।
छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक गायक सुनील बंसोड़ ने कोरोना काल में शासन-प्रशासन के द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए सुरक्षित होली मनाने का संदेश दिया है। होली के अवसर पर फाग गीतों की प्रतियोगिताएं आयोजित होती है लेकिन प्रतिबंधों की वजह से फाग गीतों की प्रतियोगिताएं आयोजित नहीं की जा रही है। ऐसे में लोक कलाकार सुनील बंसोड़ और उनकी टीम ने कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए अपने घर में ही फाग गीत प्रस्तुत किया और लोगों को कोरोना संक्रमण से बचते हुए अपने परिवार के साथ घर पर ही सुरक्षित होली मनाने का संदेश दिया है।
लोक गायाक सुनील बंसोड़ ने घर की छत पर कम संसाधनों में हारमोनियम, थाली, नगाड़ा, ढोलक, मंजीरा की धुन पर फाग गीत गाते हुए शासन के नियमों का पालन करते हुए आज होली के उत्साह को रंगीन कर दिया। फाग गीतों के बिना होली का रंग फीका नजर आता है ऐसे में कलाकारों ने संदेश दिया है कि कोरोना से बचने नियमों का पालन करते हुए भी उत्साह पूर्वक होली का त्यौहार मनाया जा सकता है।




