8 राज्यों के पुलिस अफसरों की अहम बैठक, दिल्ली की बजाय छग में हुई बैठक
पुलिस मुख्यालय में 8 राज्यों के पुलिस अफसरों की आज बैठक हुई। बैठक में DGP डीएम अवस्थी, ADG योजना प्रबंधन आरके विज मौजूद थे। आधुनिकीकरण को लेकर हुई बैठक में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, राजस्थान, ओडिशा, तेलंगाना आदि राज्यों के पुलिस अफसर बैठक में शामिल हुए।
DGP डीएम अवस्थी ने बयान दिया कि भारत सरकार की अनुमति से 20 सालों में पहली बार 8 राज्यों की बैठक पुलिस अधिकारियों के साथ छत्तीसगढ़ में आयोजित हुई। इसके पहले सिर्फ दिल्ली में ही बैठकें आयोजित होती रही है।
मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर विवेक भारद्वाज की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। 28 जनवरी को होने वाली इंटर स्टेट कॉउंसिल की बैठक में 4 राज्य शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि 28 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बैठक ले सकते हैं। बैठक में गृह मंत्री से छत्तीसगढ़ के नक्सल विषय पर चर्चा हो सकती है।
राज्यों के अफसरों की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। हाईपॉवर बैठक में सभी राज्यों से समन्वय बनाया गया । आपको बता दें कि 28 को होने वाली सेन्ट्रल काउंसिल की बैठक के एजेंडे भी तय किए गए हैं। डीजीपी के मुताबिक एक्शन प्लान तैयार है उसे हाई पावर कमेटी के सामने रखा गया है।




