वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ फिर सुर्ख़ियों में, तांडव के बाद मिर्जापुर सीरीज पर यहां हुवा मामला दर्ज
अब वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ (Mirzapur) सुर्ख़ियों में आ गया है। मिली जानकारी के अनुसार इसके प्रोड्यूसर के खिलाफ उत्तर प्रदेश के पूर्वाचल के शहर मिर्जापुर (Mirzapur) में मामला दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला सोमवार को ‘मिर्जापुर’ के प्रोड्यूसर के अलावा अमेजन प्राइम (Amazon prime) के खिलाफ दर्ज हुआ है।
मामला दर्ज करने वाले का नाम अरविंद चतुर्वेदी बताया जा रहा है। मामला कोतवाली पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। आरोप है कि ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज धार्मिक, सामाजिक और क्षेत्रीय भावनाओं को ठेस पहुंचाती है और इससे सामाजिक तानाबाना को नुकसान हो रहा है।
बता दें कि ओटीटी OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज बहुचर्चित मिर्जापुर वेब सीरीजअपने पहले ही सीजन से विवादित रही है। सीरीज लोगो के बिच काफी प्रच्चलित रही है पर मिर्जापुर जिले के लोगों को आहत करने का काम भी जरूर किया।
‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज अपने संवादों के कारण बीते साल से ही चर्चा और विवादों में है। मिर्जापुर की सांसद और अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने भी इस वेब सीरीज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने भी सीरीज के खिलाफ ट्वीट कर सूचना प्रसारण मंत्रालय और पीएम मोदी से सीरीज के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध भी किया था।




