inh24बिजनेस

एक बार फिर से बड़े पेट्रोल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत ऐसे

पेट्रोल और डीजल के दाम में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई । देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 85 रुपये प्रति लीटर के उपर चला गया है और अन्य महानगरों में भी पेट्रोल का दाम नई ऊंचाई पर है। दिल्ली में लगातार दो दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में 50 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार तीन सत्रों की नरमी के बाद तकरीबन स्थिरता बनी हुई थी।

Read Also – शादी का झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध, लगी पुलिस की नौकरी तो मुकरा युवक, प्रेमिका पहुंची SSP के पास तो आफिस में ही हुई ऐसे शादी

तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली में 25 पैसे, कोलकाता और मुंबई में 24 पैसे जबकि चेन्नई में 22 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की। वहीं, डीजल के दाम दिल्ली और कोलकाता में 25 पैसे प्रति लीटर जबकि मुंबई में 26 पैसे और चेन्नई में 24 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 85.20 रुपये, 86.63 रुपये, 91.80 रुपये और 87.85 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। डीजल की कीमतें भी बढ़कर दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 75.38 रुपये, 78.97 रुपये, 82.13 रुपये और 80.67 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

Read Also – क्या थी वजह जो मां ने अपने ही लाल की काट डाला कुल्हाड़ी से, दिल दहला देने वाले जघन्य हत्या को दिया अंजाम

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के मार्च डिलीवरी अनुबंध में बीते सत्र में 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 54.99 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

ऐसे जानें आपके शहर की कीमत

पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel price) की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

6 बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel price) की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

Related Articles

Back to top button