छत्तीसगढ़

पति पत्नी ने मिलकर बनाया रिटायर्ड कर्मचारी का अश्लील वीडियो, फिर करने लगे ब्लैकमेल

आदिम जाति कल्याण विभाग के रिटायर्ड ड्राफ्टमैन का अश्लील वीडियो बनाकर ठगी करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक ड्राफ्टमैन से अब तक डेढ़ लाख रुपए की ठगी हो चुकी है।

पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भिलाई से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति पत्नी तपन मजूमदार और रूपा मजूमदार दो महीने से ड्राफ्टमैन को ब्लैकमेल कर रहे थे।

बता दें कि रूपा मजूमदार ने परिमल के साथ अम्बिकापुर और भिलाई में अश्लील वीडियो बनाया था। दंपत्ति के खिलाफ धारा 384 ,34 का केस दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button