छत्तीसगढ़

धरसींवा के पास भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार टैंकर ने यात्री बस को मारी जोरदार टक्कर


रायपुर। RAIPUR ACCIDENT NEWS : राजधानी अंतर्गत धरसींवा के पास भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां धरसींवा के पास नेशनल हाइवे में तेज रफ्तार टैंकर ने यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में 40 यात्री घायल हो गए है। परिचालक समेत कुछ लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि बस 30 मीटर उछलकर दूर सड़क किनारे खेत में जा गिरी। हादसे के बाद सुचना पुलिस को दी गई। घायल सभी यात्री को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा का कारण बस चालक की लापरवाही बताई जा रही है । फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

read also – नक्सल आपरेशन के दौरान शहीद हुए श्रवण कश्यप के सम्मान में गांव में लगाई गई मूर्ती



Related Articles

Back to top button