देवभोग – जमीन विवाद को लेकर घर जमाई ने दो लोगो के साथ मिलकर की साले की हत्या

गिरीश गुप्ता गरियाबंद – देवभोग थाना क्षेत्र के बजाडी में सोमवार सुबह तडके पाँच बजे जीजा ने अपने परिजन के साथ मिलकर साले की हत्या कर दी! घर जमाई बनकर ससुराल में वर्षो से गाँव में निवास कर रहा अच्युत यादव ने उसके छोटे साले मेशराम यादव को खाट के बाँही से लगातार वार कर मार दिया!चालीस वर्षीय मेशराम पिता बंदर यादव रोज शराब के नशे में अपने जीजा को गाली गलौच करता था और कहा जाता है कि जमीन को लेकर साले और घर जमाई परिवार में पुरानी रंजिश थी! और आये दिन दोनो के बीच में झगडा होता रहा है! आज तडके पाँच बजे मेशराम वालीबाल मैच देखकर लौट रहा था तभी उसकी मकरध्वज यादव से लडाई हुई विकलांग मकरध्वज लडाई के दौरान निचे गिर गया और मदद के लिए अपने भाई अच्युत और पिता विद्याधर को बुलावा लिया तीनो मिलकर मेशराम की हत्या कर दी।
read also..पत्नी ने लगाया अपने अय्याश पति पर ये गंभीर आरोप, बिलासपुर का मामला
हत्या के बाद आरोपी जीजा ने कियाआत्मसमर्पण – जीजा अच्युत यादव साले की हत्या करने के बाद देवभोग थाना पहुँचकर आत्मसमर्पण कर दिया !वही उसके दो साथी पिता और भाई अपराध के बाद फरार थे जिन्हे मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस और उनकी टीम ने गाँव से ही गिरफ्तार कर लिया!पुलिस के अनुसार साला ने सोमवार तडके पाँच बजे गाली गलौच कर विकलांग भाई को मारने लगा तो जीजा ने खाट के मजबूत बाँही से साले पर लगातार वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी।
read also..Video – सरगुजा में बर्ड फ्लू से मचा हुआ है हड़कंप, जानिए क्या कहते हैं जानकार
पुलिस ने तीनो को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जेल
थाना पहुँचकर कहा साहब मैअपने साले की हत्या कर आया हूँ, मुझे गिरफ्तार कर लिजिए! आरोपी के आत्मसमर्पण के बाद पुलिस बिना किसी विलम्ब के घटनास्थल बजाडी पहुँची और देखा मेशराम मृत पडा है अंधेरे के वजह से पुलिस को गाडी के लाईट से पंचनामा करना पडा लाश का पंचनामा तैयार कर लाश को देवभोग ले आयी और जहाँ पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजन को सौंप दी! वही कडे पूछताछ करने पर तीनो आरोपीयो ने हत्या को कबूल लिया पुलिस ने आरोपी जीजा और दो परिजन साथी के खिलाफ 302,के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम विवेचना के लिए रिमांड पर जेल भेज दिया।




