बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है कि पत्नी को छोड़कर पटवारी ने दूसरी महिला को अपने साथ रख लिया। इसके साथ ही पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। पत्नी ने इसकी शिकायत महिला थाने में की है। बता दें कि इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है व मामले की जांच की जा रही है।
read also – Video – सरगुजा में बर्ड फ्लू से मचा हुआ है हड़कंप, जानिए क्या कहते हैं जानकार
मिली जानकारी के अनुसार अय्याश पटवारी के खिलाफ थाने में शिकायत, पत्नी ने लगाया आरोप, दूसरी महिला से संबंध सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली महिला की शादी 1999 में लोहर्सी निवासी देवेंद्र साहू से हुई थी। दोनों परिवार के साथ सरकंडा में रह रहे थे। महिला का 18 साल का बेटा भी है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 2010 में उसके पति ने दूसरी महिला के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद वह दूसरी महिला के साथ रह रहा है। वर्तमान में पटवारी देवेंद्र साहू डभरा में पदस्थ है। 14 फरवरी को देवेंद्र अपनी पहली पत्नी के पास घर आया था। इस दौरान महिला ने घर चलाने के लिए स्र्पये मांगे। इस पर पटवारी ने गाली-गलौज करते हुए स्र्पये देने से इन्कार कर दिया।
read also – पति व ससुराल वालों से परेशान होकर, महिला ने लगाई फांसी
बताया जा रहा है कि महिला ने इसकी शिकायत महिला थाने में की है। इस पर पुलिस जांच कर रही है।इंजीनियर में दहेज में मांगे पांच लाख, पति समेत तीन के खिलाफ जुर्म दर्ज इंजीनियर पति ने दहेज के रूप में पांच लाख की मांग करते हुए पत्नी को घर से भगा दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत सास-ससुर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली युवती की शादी महाराष्ट्र के नागपुर में रहने वाले आकाश देवलकर से हुई थी। आकाश साफ्टवेयर इंजीनियर है। शादी के ढाई महीने बाद ही आकाश ने दहेज में पांच लाख नहीं लाने की बात कहते हुए अपनी पत्नी से मारपीट करने लगा।
इसी बीच उसने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया। इस पर विवाहिता अपने घर सरकंडा में रह रही थी। बीते 13 फरवरी को आकाश सरकंडा आया था। इस दौरान उसने दहेज को लेकर अपनी पत्नी से मारपीट की। इस पर विवाहिता ने महिला थाने में शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति आकाश, ससुर सुनील देवलकर, सास शारदा के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।



