छत्तीसगढ़
एक्टर आमिर खान को बिलासपुर हाईकोर्ट ने जारी किया इस मामले में नोटिस
आमिर खान को बिलासपुर हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। आपको बता दें कि हाईकोर्ट जस्टिस संजय के. अग्रवाल ने ये नोटिस जारी किया है. फिल्म अभिनेता आमिर खान के साथ ही राज्य सरकार व रायपुर कलेक्टर को भी नोटिस जारी किया गया है।
हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर जवाब माँगा है. दरअसल रायपुर निवासी दीपक दीवान की याचिका पर कोर्ट ने ये नोटिस जारी किया है. मामला फ़िल्म अभिनेता आमिर खान के असहिष्णुता वाले बयान से संबंधित है।
बता दें कि आमिर खान ने 2016 में कहा था कि भारत में अराजकता को देखकर डर लगता है. यहां का माहौल ख़राब हो रहा है. अपने पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर बसने का मन होता है।




