राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का बिलासपुर दौरा, सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम, चप्पे चप्पे पर होगी नजर
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के दो दिवसीय प्रवास पर आ रहें है। कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सपत्निक व परिवार के साथ आने वाले हैं हालांकि अभी इस बात की पुष्टि होनी बाकि है।
मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर से लेकर दिल्ली तक के अधिकारी माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे के अनुरूप तैयारी में जोर शोर से जुटे है उनके ठहरने से लेकर कार्यक्रम की व्यवस्था तक कड़ी सुरक्षा को भी प्राथमिकता में रखकर अमला एक्शन मोड में अलर्ट नज़र आ रहा है।
राष्ट्रपति के बिलासपुर दौरे के प्रभारी आईजी दीपांशु काबरा ने सुरक्षा का हाई अलर्ट जारी किया है। इस सम्बन्ध में आईजी दिपांशु काबरा ने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था में साइंस कॉलेज व पंडित सुन्दरलाल शर्मा मुक्त विश्विद्यालय हेलीपैड से महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दोपहर 12:15 बजे छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे, इस बीच उनके रूट पर सभी हॉस्टल पर विशेष निगरानी और चेकिंग की गई है।
राष्ट्रपति के रूट पर आमजनों के लिए रुट डाइवर्ट किया गया है साथ ही राज्य और राज्य के भीतर कड़ी सुरक्षा में पुलिस के जवान तैनात हैं। बता दें कि राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए डीआईजी, 25 आईपीएस, करीब डेढ़ दर्जन एडिशनल एसपी, दो दर्जन डीएसपी व राजपत्रित अधिकारी, 50 से अधिक इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर समेत तीन सौ बिलासपुर जिला व बारह सौ बाहर के जिलों से पुलिस जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे!




