छत्तीसगढ़
पूर्व सीएम अजित जोगी और अमित जोगी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले मामले में हुई सुनवाई
पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के बिलासपुर स्थित मरवाही बंगले में कर्मचारी के ख़ुदकुशी मामले में कोर्ट में कल सुनवाई हुई।
हाई कोर्ट ने बिलासपुर के सिविल लाइन पुलिस को केस डायरी पेश करने तथा मामले में सुनवाई हेतु दो सप्ताह बाद उपस्थित होने के आदेश दिए हैं। कोर्ट जस्टिस आर.पी. शर्मा के कोर्ट में मामला लगा था।
आपको बता दें कि कर्मचारी संतोष कौशिक उर्फ़ मनुआ के ख़ुदकुशी पर सिविल लाइन पुलिस ने अजित जोगी और अमित जोगी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का रिपोर्ट दर्ज किया है।




