inh24

अच्छी खबर – अब FREE में बनेगा आपका PAN Card, सिर्फ 10 मिनट में, पढ़े पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली – अब आपको नया पैन कार्ड  बनवाने के लिए 2 पन्नों की फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी. PAN Card महकत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। चाहे आपको बैंक अकाउंट खुलवाना हो या फिर इनकम टैक्स भरना हो, चाहे लोन लेना लेना हो या बड़ी खरीदारी करनी हो आपको पैन कार्ड  की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में अगर आपने अब तक अपना पैन कार्ड नहीं बनवाया है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आपको बता दें कि अब आप मात्र 10 मिनट में अपना पैन कार्ड बनवा सकते हैं।

READ ALSO,,– कोरोना संक्रमित मरीज के मल से भी फैला रहा कोरोना वायरस, सैंपल में हुआ चौकाने वाला खुलासा

आप बिना किसी चार्ज के फ्री में अपना पैन कार्ड( PAN Card) बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे-बैठे अपना पैन कार्ड बनवा सकते हैं। सके लिए आपको https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home पर जाकर Instant PAN through Aadhaar के विकल्प को चुनना होगा। जहां क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको Get New PAN Card के विकल्प को क्लिक करना है।

READ ALSO,,ब्रेकिंग – कोरोना का कहर, मोदी सरकार के एक और मंत्री की कोरोना पॉजिटिव

नया पेज खुलते ही आपको अपना आधार नंबर डालना होगा। इसके बाद कंफर्म सेक्शन को क्लिक करते हुए सब्मिट कर देना है। ऐसा करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। इसे फिल कर आपको फॉर्म सब्मिट कर देना है। इसके बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपकी डिटेल की वेरिफिकेशन करने के बाद 10 मिनटो में आपका e-PAN जारी कर देगा।

इस पूरे प्रोसेस के बाद आपको पीडीएफ फॉर्मेट में पैन कार्ड की एक कॉपी मिलेगी, जिसपर QR Code होता हैइस क्यूआर कोड में आवेदक की सारी जानकारी और फोटो होती है, जिसे वो इसका इस्तेमाल कहीं भी कर सकता है। आपको बता दें कि इसके लिए आपको मात्र 10 मिनट का वक्त लगेगा।

READ ALSO,,,,छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आज और कल भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Related Articles

Back to top button