छत्तीसगढ़
सरकारी कर्मचारी ने नाबालिग छात्रा से किया रेप, राजधानी से लगे क्षेत्र का मामला
राजधानी से लगे छछानपैरी गांव में नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। छात्रा ने रोजगार सहायक महेंद्र कुर्रे पर रेप का आरोप लगाया है। छछानपैरी ग्राम पंचायत का रोजगार सहायक महेंद्र कुर्रे नाबालिग छात्रा को लगातार डरा धमकाकर रेप की वारदात को अंजाम दे रहा था। छात्रा ने आरोप लगाया है कि आरोपी कई दिनों से जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप कर रहा था। नाबालिग पीड़िता ने मुजगहन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।




