inh24छत्तीसगढ़

मरवाही उपचुनाव – कार से साढ़े 3 लाख रुपये की जब्ती, नाकेबंदी और जांच-पड़ताल तेज

मरवाही उपचुनाव के मद्देनजर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। जगह-जगह प्रशासन की नाकेबंदी और जांच-पड़ताल तेज कर दी गई है। नाकेबंदी में जिले के कोरबा से लगे हुए सीमावर्ती इलाके में एक कार से साढ़े 3 लाख रुपये की जब्ती की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा जिले की सीमावर्ती इलाके में उड़नदस्ता दल ने कार की जांच पड़ताल के दौरान साढ़े 3 लाख रुपए नकद की जब्ती की है। इस मामले में कलेक्टर ने कहा है कि मामले की जांच जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button