inh24छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर में आईपीएल सट्टा खिलाते 6 गिरफ्तार, 40 हजार सहित मोबाइल बरामद

राजधानी रायपुर की सिविल लाइन पुलिस ने कुल 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। मामला सिविल लाइन व पंडरी थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस ने न्यू शांति नगर स्थित वेलकम टावर पर दबिश देकर आरोपी हर्ष अग्रवाल,अमीर अहमद व आशीष कश्यप को 10 हज़ार रुपए नगदी, 8 मोबाइल,एक टीवी टाटा स्काई के साथ गिरफ्तार किया है।

इसके साथ ही पंडरी थाना पुलिस ने लोधीपारा चौक निवासी नितिन शर्मा के निवास पर छापामार कार्रवाई करते हुए 30 हज़ार नगद,5 मोबाइल, लैपटॉप सहित लाखों की सट्टा पट्टी जप्त की है।

Related Articles

Back to top button