छग ब्रेकिंग – विधायक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, ट्वीट कर कही ये बात
रायपुर – छत्तीसगढ़ में कोरोना का प्रकोप जारी है। शनिवार को बेमेतरा के विधायक आशीष छाबड़ा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- अस्वस्थता के कुछ लक्षण दिखने पर मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरा अनुरोध है आप सभी अपना ध्यान रखें, स्वस्थ रहें।
read also,,छग ब्रेकिंग – तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दम्पति को मारी ठोकर, हादसे में बाप-बेटे की मौत
विधायक आशीष छाबड़ा ने ट्वीट कर जानकारी दी है।
वही देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 78,761 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 948 लोगों की जान चली गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 35 लाख 42 हजार हो गई है. इनमें से 63,498 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 7 लाख 65 हजार हो गई और 27 लाख 13 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है.




