लाइफस्टाइल

सोने से पहले जरूर फॉलो करें ये 5 ब्यूटी टिप्स… |


Beauty tips: दिन भर की भागदौड़ वजह से स्किन रूटीन में ध्यान नहीं दिया जा सकता है, लेकिन अगर रात को सोते समय ही कुछ काम कर लिया जाए तो काफी कुछ हो सकता है। अब ग्लोइंग स्किन के लिए इतना तो किया ही जा सकता है ना।कुछ लेडीज़ दिनभर तो अपनी स्किन की देखभाल सही तरह से करती हैं पर रात के समय शारीरिक थकान के चलते उसे अनदेखा करके सो जाती हैं, पर क्या आप जानती हैंं कि रात के समय जब हम सो रहे होते हैं तब भी हमारे शारीरिक अंग अपना काम सुचारू रूप से कर रहे होते हैं। जिससे आप सुबह उठकर अपने आप में फ्रेश सा महसूस कर सकें। अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्किन हमेशा ग्लो करें और स्किन से जुड़ी तमाम परेशानियों से हमेशा दूर रहें तो आपको बिस्तर पर जाने से पहले ये 5 काम करने होंगे। 



Beauty tips: स्किन की उचित देखभाल के लिए या यूं कहें उनके सही अराम के लिए हमे कुछ चीजों को करने की काफी आवश्यकता होती है। जिससे आपकी स्किन सुंदर मुलायम और चमकदार बन सकती है। त्वचा की देखभाल के लिए रात को सोने से पहले कुछ बातों को अमल करना जरूरी होता है और उसमें सबसे पहले आता है साफ पानी से चेहरे को धोना। रात को सोने से पहले चेहरे को साफ पानी से धोना चाहिए। स्किन की अशुद्धियों को दूर करने के लिए पानी काफी आवश्यक होता है। इसके लिए आप हमेशा रात को सोने से पहले ठंडे और साफ पानी से अपनी स्किन को साफ करके ही बिस्तर पर सोने के लिए जाएं। 

Beauty tips: रात को सोने से पहले आंखों के ऊपर क्रीम और आंखों ड्रॉप डालना ना भूलें। आंखों की सतह का हिस्सा काफी सबसे संवेदनशील है इसलिए इसकी अतिरिक्त देखभाल करने की जरूरत ज्यादा होती है। आंखों के आस-पास की त्वचा पर हो रहे काले दागों को दूर करने के साथ ही झुर्रियों को दूर करने के लिए आंखों की क्रीम का इस्तेमाल करना काफी जरूरी होता है इसलिए रात को सोने से पहले आंखों के नीचे क्रीम को लगाना ना भूलें और साथ ही आप आंखों में ड्रॉप डालना भी ना भूलें। इससे आपके पूरे दिन की थकान मिट जाएगी। 

Beauty tips: स्किन के साथ-साथ आप रात को सोने से पहले बालों की भी मसाज कर सकती हैं। ऐसा करने से आपकी पूरे दिन की थकान मिट जाएगी और आप गहरी नींद सो पाएंगी। गहरी नींद सोने के कारण आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी। 



Related Articles

Back to top button