छत्तीसगढ़

पैरी नदी किनारे बना रहा था कच्ची शराब, पुलिस ने धर दबोचा शराब के साथ

प्रतीक मिश्रा – गरियाबंद जिले में अवैध शराब बिक्री के विरूद्ध सिटी कोतवाली गरियाबंद ने बड़ी कार्यवाही की है। यहां सूचना पर कच्ची महुवा शराब बनाते एक व्यक्ति को 15 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

जिला गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से मदिरा के बिक्री, निर्माण, परिवहन तथा संग्रहण में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के धाराओं के तहत् अधिक से अधिक कार्यवाही करने के सम्बंध में आदेशित किया गया है।

इसी आदेश के तहत सिटी कोतवाली गरियाबंद को एक और सफलता मिली हैं, थाना प्रभारी निरीक्षक साहू द्वारा आरोपी रंजीत सेन निवासी मालगांव पैरीं नदी के नीचे अवैध रुप से कच्ची महुवा शराब बना रहा था जिसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के कब्जे से 15 लीटर महुवा शराब को विधिवत समक्ष गवाहों के जप्त कर 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत् कार्यवाही किया गया।

Related Articles

Back to top button