छत्तीसगढ़

गरियाबंद – एक ही गांव के 5 आरोपी गिरफ्तार, 5 साल से थे फरार, घेराबंदी कर पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

पांच वर्षो से नकबजनी के चार फरार स्थाई वारंटी को कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार, सभी आरोपी एक ही गांव

गिरिश गुप्ता गरियाबंद:- मामला सिटी कोतवली गरियाबंद के अपराध क्रमांक 38/2016 धारा 457, 380 भादवि. प्रकरण क्रमांक 229/2016 के फरार 04 स्थायी वारंटी (1) कामता पिता बंन्दु दिवान उम्र 35 साल साकिन नागाबुडा थाना व जिला गरियाबंद, (2) योगेश पिता निरंजन नायक उम्र 23 साल साकिन नागाबुडा थाना व जिला गरियाबंद, (3) महेशरू साहू पिता भगोली साहू उम्र 30 साल साकिन नागाबुडा थाना व जिला गरियाबंद, (4) रवि उर्फ विजय पिता संतोष वैष्णव उम्र 27 साल साकिन नागाबुडा थाना व जिला गरियाबंद के फरार स्थायी वारंटी तामील हेतु प्राप्त हुआ था जो विगत 5 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी को पकड़ने को ग्राम नागाबुड़ा से घेराबंदी कर पकड़ने कर मान. न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली गरियाबंद निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम, प्रआर डिगेश्वर साहू, कुबेर बंजारे, आर. मुरारी यादव, सुखसागर नाग, भूषण नागेश, शिवलाल तिर्की, योगेश सिंह, परमेश्वर नेताम, सतीश साहू, संजय सूर्यवंशी, खेलावन साहू, रोहित साहू, सत्यप्रकाश देवांगन की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button