छत्तीसगढ़
प्रवचन सुनकर आ रही थी किशोरी घर, नाबालिग के साथ युवकों ने किया गैंगरेप
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 14 वर्षीय एक नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अन्य आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।
पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक 19 फरवरी को पीड़िता शिवगढ़ी मंदिर से प्रवचन सुनकर वापस लौट रही थी. उसी दौरान रास्ते में युवकों ने उसे अगवा कर लिया और सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।
पीड़ित किशोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ अपहरण, बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है।




