छत्तीसगढ़
शिक्षक भर्ती पर पूर्व सीएम डॉ रमन ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, इधर अभ्यर्थियों ने दिया है अल्टीमेटम
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की झूठ, झूठ और झूठ की बुनियाद पर ही टिकी है प्रदेश सरकार। 14580 शिक्षकों की भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री मीडिया में झूठ बोल रहे हैं कि भर्ती हो गई। सच्चाई यह है कि चयनित अभ्यार्थी मजदूरी करने के लिए मजबूर हैं, तनाव में जी रहे हैं। यह वीडियो सच का तमाचा है सीएम के झूठ पर।
आपको बता दें कि प्रदेश में 12000 अभ्यर्थी नियुक्ति के इंतजार में है जिसके लिए उन्होंने 7 जून का अल्टीमेटम दिया है। अभ्यर्थियों ने इसके साथ ही कहा है कि अगर 7 जून तक उनकी नियुक्ति नहीं होती है तो इसके बाद वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।



