
रायपुर। संसद में कांग्रेस की महिला सांसदों ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं की छवि देश में धूमिल की है। इसको लेकर आज भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद छाया वर्मा और फूलो देवी नेताम का पुतला जलाया। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ झूमाझटकी भी हुई, बीजेपी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों का आरोप है कि संसद में कांग्रेस की महिला सांसदों ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं की छवि देश में धूमिल की है।
आपको बता दें कि इसके अलावा छत्तीसगढ़ में महिलाओं और युवतियों पर लगातार अपराध हो रहे हैं, इस पर भी कांग्रेस की महिला सांसद मौन हैं। इसको लेकर आज उन्होंने भारत माता चौक शंकरनगर में पुतला फूंका, इस दौरान चौक पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।



