छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ – रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाला पूर्व रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार
रायपुर – छत्तीसगढ़ में ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आज एक तरफ तीन बेरोजगारों से लाखों की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामला देवेंद्र नगर थाना इलाके का है। जहां तीन बेरोजगारों को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख रूपए की ठगी की गई थी।
बता दें कि आज इस मामले के आरोपी राजेश नायक को दुर्ग जिले से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पूर्व रेलवे कर्मचारी है। आरोपी बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनकी बेरुखी का फायदा उठाते थे। आरोपी के खिलाफ थाने में 420 का मामला दर्ज किया गया है।




