Politicsछत्तीसगढ़

लोकसभा प्रत्याशी कवासी लखमा पर पैसे बांटने के आरोप में एफआईआर दर्ज, मामले का वीडियो हुआ था वायरल

जगदलपुर। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी कवासी लखमा के पैसे बांटने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। कवासी लखमा के खिलाफ जगदलपुर के कोतवाली थाने में FIR दर्ज हो गई है। लखमा के पैसे बांटने की खबर मीडिया में चलने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की है। वहीं FIR में कवासी लखमा के साथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष को भी आरोपी बनाया गया है।

बता दें कि कवासी लखमा लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद रविवार को जगदलपुर पंहुचे थे। जहां पर मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने पैसे देते फोटो मीडिया में आई थी। दो दिन पहले ही कवासी लखमा को बस्तर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी बनाया गया हैं। कवासी लखमा भूपेश सरकार में आबकारी मंत्री भी रह चुके हैं। वह बस्तर के कोंटा विधानसभा से विधायक भी हैं।

Related Articles

Back to top button